ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर गौरव नाम युवक की गोली मारकर हत्या, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में इजाफा किया गया है

गाजियाबाद में रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। दरअसल फैक्ट्री के बाहर आज एक युवक को दो बदमाशों ने आकर राम-राम बोला, और 5 गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। फ्यूचर लाइन टाईम्स,दिनांक अक्टूबर 22,2019,संवाददाता आकाश ठाकुर,गाजियाबाद  :  ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर हुई इस वारदात के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं।यह तस्वीर गौरव की है। गौरव मुरादनगर इलाके का रहने वाला था। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास से वह आज सुबह अपने घर जा रहा था। उसी दौरान दो बदमाशों ने उसे रोका और पहले राम-राम बोला और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। एक के बाद एक पांच गोलियां गौरव को मारी गई। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है। और यहां पर पहले से काफी सुरक्षा का दावा किया जाता है। लेकिन यहां से बदमाश वारदात अंजाम देकर फरार हो गए जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। वहीं एसएसपी गाजियाबाद सुधीर कुमार का कहना है कि घटना के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर की सुरक्षा में इजाफा किया जा रहा है। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में आपसी रंजिश का मामला निकलकर सामने आ रहा है।


Post a Comment

0 Comments