नोएडा, नोएडा के सेक्टर 141 स्थित भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यालय पर समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रतासिहं शामिल हुए। फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक अक्टूबर 15,2019, मनोज तोमर, गौतम बुद्ध नगर : भारतीय किसान यूनियन भानु की
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० भानुप्रतापसिहं ने कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर गोतमबुद्धगर तीनों नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण किसानों का शोषण कर रहे हैं जो सरासर अन्याय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक जुट होकर किसानों को जागरूक कर एक बडा आंदोलन कर आरपार की लडाई लडी जाएगी। किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट लाटसाहब लोहिया काफी समय से संगठन से जुड़े हुए हैं भैया की मेहनत को देखकर उनको विशेष जिम्मेदारी दी गई उन्हें विधि प्रकोष्ठ का ही प्रदेश अध्य़क्ष बनाने की घोषणा की।
लाटसाहब लोहिया जल्द ही अपनी प्रदेश की कार्यकारणी का गठन करेगें।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान, प्रदेश संयोजक राजेन्द्र नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष अरूण शर्मा, राजबीर मुखिया, प्रेमसिंह भाटी, सिंघराज भाटी, सुंदर बाबा, संतराम अवाना, रामानंद कसाना, कपिल भाटी अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ