-->

जिला प्रशासन एवं स्वर्ण व्यापारियों की समन्वय बैठक, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगय।
ग्रेटर नोएडा, एन.जी. वर्मा ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर स्थित विकास भवन में प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सोना-चांदी की खरीद को लेकर जारी अपील के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन एवं स्वर्ण व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें ज्वेलर्स तथा बुलियन कारोबारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव तथा सोना आयात में संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोना-चांदी की ज्वेलरी न खरीदने की अपील पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छोटे स्वर्णकारों एवं कारीगरों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
बैठक में उपस्थित अपर आयुक्त राज्य कर कौशलेंद्र कुमार राय, डीसीपी रवि शंकर निम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, संयुक्त आयुक्त दिनेश पाल, राज्य कर अधिकारी आलोक तिवारी को स्वर्णकारों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सर्राफा बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस उत्पीड़न पर रोक तथा स्वर्णकारों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई। अधिकारियों ने ज्ञापन शासन एवं मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया।
बैठक में राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव नंद गोपाल वर्मा, स्वर्णकार समाज समिति दादरी अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला अध्यक्ष एआईजेए योगेश वर्मा, ज्वैलरी एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट दीपक वर्मा, दनकौर अध्यक्ष योगेश बंसल, कुशल वर्मा, सचिन वर्मा, कल्याण ज्वेलर्स के कुमार पीके एवं अरशद, आरसी ज्वेलर्स के विजय सैनी, ब्ल्यू स्टोन की रूपाली कौशिक, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, मोहित गर्ग सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
सभी व्यापारियों ने देशहित को सर्वोपरि बताते हुए शासन-प्रशासन की अपीलों का पालन करने तथा आमजन को बुलियन निवेश से बचने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ