डीएम अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग के अधिकारीगण एक्शन में चलाया गया छापामार अभियान, 50 पेटी अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही, फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक अक्टूबर 18,2019, संवाददाता राम अवध भगत, गाजियाबाद : जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने एवं कच्ची शराब पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एवं उनके सहयोगी अधिकारियों द्वारा निरंतर रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है ताकि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। इस कड़ी में आज आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गाजियाबाद जनपद की कोतवाली विजय नगर क्षेत्र की कांशीराम योजना से आबकारी विभाग के अधिकारी आशीष पांडे ने 50 पेटी अवैद्य शराब बरामद की है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी मुबारक अली ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन न करें वहां पर बिकने वाली अवैध शराब में मिथाइल अल्कोहल हो सकता है जो एक घातक विष है जिससे ऐसी शराब का सेवन करने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब के संबंध में विभागीय अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित के विरुद्ध जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही की जा सके।
0 टिप्पणियाँ