फ्यूचर लाइन टाईम्स,दिनांक अक्टूबर 07,2019, संवाददाता अखिलेश तिवारी, प्रतापगढ: दिनांक अक्टूबर 06,2019 को सिपाही पंकज यादव वर्तमान में पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के यहां आवास गार्द में नियुक्त था। सुबह लगभग 07:00 बजे वह कपड़े धोते समय चक्कर आने से बेहोश हो गया जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
पुलिस लाईन प्रतापगढ़ के शहीद स्मारक स्थल पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक प्रतागपढ़ अभिषेक सिंह व जनपद के अन्य पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारियों द्वारा पंकज यादव के पार्थिव शरीर को शोक सलामी/श्रद्धान्जलि दी गयी। इसके उपरान्त पंकज यादव के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों के साथ पुलिस के सरकारी वाहन से उनके निवास स्थान के लिए रवाना किया गया। पंकज यादव का संक्षिप्त विवरणः पंकज यादव पुत्र रमाकान्त यादव नि0 बछवल थाना मेहनगर से है वर्तमान नियुक्ति- पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में है।
0 टिप्पणियाँ