भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ एवं पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्री भारत सरकार के नाम दिया ज्ञापन

आर सी ई पी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन जनपद गौतम बुद्ध नगर द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर पंचायत कर धरना प्रदर्शन कर किसान विरोधी विदेशी व्यापार समझौते का विरोध किया गया, फ्यूचर लाइन टाईम्स,दिनांक अक्टूबर 24,2019,मनोज तोमर ब्यूरो चीफ गोतमबुद्धनगर  : पंचायत की अध्यक्षता लज्जा राम प्रधान राष्ट्रीय सचिव ने की  और संचालन अशोक भाटी ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख ने किया जिसमें सभी किसानों ने अपने विचार रखें और कहां कि सरकार द्वारा यह समझौता किसानों व मजदूरों के साथ साथ सभी देशवासियों के लिए घातक सिद्ध होगा जिसे भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी जिसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय गौतम बुद्ध नगर का घेराव कर  एडीएम प्रशासन दिवाकर द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ एवं पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें चौधरी लज्जाराम प्रधान राष्ट्रीय सचिव  पवन खटाना प्रदेश प्रवक्ता परविंदर अवाना नोएडा महानगर अध्यक्ष  अनित कसाना जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर सुभाष चौधरी एनसीआर अध्यक्ष सुरेंद्र नागर  विजय चौधरी रजनीकांत अग्रवाल प्रीतम नागर अजब प्रधान सौरभ सुभाष भिकारी प्रधान रविंद्र भगत बल्ले भाटी जयराम मुखिया महेश खटाना देवी राम प्रधान जगदीश ऋषि पाल नागर  हरेंद्र चौधरी शैलेश बसोया वीरेंद्र शर्मा  अशोक चौहान  राजवीर सरपंच  सुमित तवर  विपिन नेताजी अशोक भाटी रॉबिन नागर संदीप खटाना शेखर भाटी नरेश शर्मा सुंदर खटाना  लाला चौधरी  सुरजन सिंह  अवधेश शर्मा  मुस्तकीम बले नागर कर्मवीर भाटी प्रमोद टाइगर प्रदीप निठारी  विनोद प्रधान  सोनू कसाना  जगत प्रधान सत्ते भाटी राजे प्रधान संजय अंबावता  जयवीर नागर रामशरण मूलचंद शर्मा  जुगन ठेकेदार सुनील प्रधान सोनू कपासिया पंकज नागर शरदा कसाना रविंद्र भाटी जोगिंदर कसाना देवेंद्र नागर जितेंद्र मुखिया पप्पू  यादव सुन्दर यादव आदि भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments