-->

बच्चे के अपहरण का प्रयास, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद

पुलिस चौकी से चंद कदमों दूर बच्चे के अपहरण का प्रयास, वाक्या सीसीटीवी में कैद, फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक अक्टूबर 16,2019, संवाददाता आकाश ठाकुर, गाजियाबाद  : शालीमार गार्डन में एक 9 साल के बच्चे का अपहरण उसकी समझदारी के चलते नही हो पाया। शालीमार गार्डन पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर दूर की ये घटना है। घटना 13 अक्टूबर सुबह की है। मनोज अहलावत अपने परिवार के साथ प्लॉट संख्या 854 में बने फ्लैट में रहते है। बीते रविवार सुबह करीब साढ़े साथ बजे मनोज को किसी काम से बाहर जाना था। उनका 9 वर्षीय बेटा घर के नीचे गाड़ी को देखने गया था कि साफ हुई कि नही। जब वह वापिस अपने फ्लैट की तरफ जा रहा था।
अपार्टमेंट के बाहर पहुंचते ही बाइक सवार दो संदिग्ध युवक वहां रुके। बाइक चला रहे युवक ने अपने साथी से कहा कि उठा लो इस लड़के को। इस पर पीछे बैठा युवक अपार्टमेंट में मधुर की ओर दौड़ा।


युवक को अपने पीछे दौड़ता देख मधुर तेजी से भाग और अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे घबराया देख परिजनों ने पूछा तो उसने सारा वाकया बताया। जिसके बाद लोग घर से बाहर निकले लेकिन तब तक दोनों युवक वहां से जा चुके थे।


इसके बाद घटनास्थल के पास ही स्थित कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे को फुटेज खंगाला गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है बाइक सवार दोनों युवक वहां पर है। जिसमे पीछे बैठा युवक मधुर की ओर अपार्टमेंट में भाग रहा है। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय शालीमार गार्डन पुलिस चौकी में दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ