नवदीप संस्था के कार्यो की एसएसपी ने की सराहना, दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन रिपोर्टर विनय चौहान , 13 सितंबर 2019, बुलंदशहर:- नवदीप सामाजिक विकास संस्था के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। जहां संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा के नेतृत्व में सभी ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की व बुके भेंट करके उनका अभिनंदन भी किया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एसएफ सुल्तानी ने उन्हें संस्था की सामाजिक गतिविधियों के रूप में संचालित "समाजसेवा एक मिशन" के बारे में भी अवगत कराते हुए संस्था का ब्रोशर भी भेंट किया। इस संबंध में जानकारी पाकर उनके द्वारा संस्था की कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए सामाजिक गतिविधियों के लिए पुलिस स्तर पर संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष मानव अधिकार संरक्षण हितेश यादव, जिला महासचिव खेल विकास सुरेंद्र कुमार, जिला महासचिव शिक्षा विकास औसाफ अली, सचिव प्रिया जयहिन्द, ब्लॉक अध्यक्ष समाज कल्याण सिकंदराबाद उमेश कुमार, सचिव कमल सिंह शिवकुमार, संजय प्रजापति व सोनू प्रजापति आदि अनेकों पदाधिकारी साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ