-->

श्रीबालाजी एन्क्लेव के निवासियों में रोष, सेकेट्री प्रमोद यादव की कार्यशैली पर उठे सवाल!

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गोतमबुद्ध नगर।
श्रीबालाजी, ऐन्कलेव दादरी (बढपुरा)
सगन आबादी मे भयंकर जल भराव एवं गंदगी।
दादरी। दादरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बढ़पुरा गांव से जुड़े श्रीबालाजी एन्क्लेव के निवासियों में स्थानीय ग्राम सचिव प्रमोद यादव की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और अनुरोध करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत जैसी मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं है। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव अक्सर ड्यूटी पर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी ही अपनी भूमिका का निर्वहन सही तरीके से नहीं करेंगे, तो विकास कार्यों की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उनका कहना है कि ग्राम सचिव का दायित्व केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाना होता है।
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक कॉलोनी में किसी भी प्रकार के विकास कार्य की सिफारिश सचिव स्तर से नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है। इस स्थिति से परेशान लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में विकास कार्य तेज हो सकें और लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ