-->

नोएडा सलारपुर भाकियू जिला कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
नौएडा। 28 अप्रैल 2026 नोएडा सलारपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय पर नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा का  आगमन हुआ। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर, पगड़ी बांधकर तथा क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की प्रतिमा भेंट कर उनका जोरदार भव्य स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जलकेश बाबूजी ने की, जिसमें आगामी 15 मई को महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाने, संगठन विस्तार तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिनेश खेड़ा को मेरठ मंडल अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि भाकियू गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में लगातार पंचायत, किसान संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार का कार्य कर रही है। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही एक बड़े आंदोलन की शुरुआत भी की जा सकती है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, विकास गुर्जर, जोगिंदर भड़ाना, सिंहराज गुर्जर, विपिन प्रधान, गजेंद्र रेक्सवाल, रविंद्र भगतजी, रामवीर हवलदार, सुंदर गुर्जर, कृष्ण गुर्जर, संजय फौजी, नितिराज चौधरी, नवल प्रधान, सचिन अवाना, मनोज अवाना, राजकुमार प्रजापति, सोनू यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ