मनोज चौधरी ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
नौएडा/दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेडमार्क जनरल ऑफिस (CGPDTM) में ड्राइंग और डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) के पद पर शैली चौधरी की नियुक्ति होने पर Homecraft Society में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस विभाग में पेटेंट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत प्रशांत शर्मा ने कहा, "मेरी बड़ी बहन शेली चौधरी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई। यह उपलब्धि समाज के लिए गर्व का क्षण है और इससे अन्य युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।"
हालांकि इस अवसर पर सोसायटी के निवासियों ने पूरी सादगी के साथ उनका अभिनंदन किया और अपनी खुशी का इज़हार किया।
यह अवसर एक सादे, फिर भी प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आया, जहाँ बिना किसी औपचारिकता के उपलब्धियों का सम्मान किया गया और समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया गया।
0 टिप्पणियाँ