राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में लंबे समय से सेवाएं दे रहे ललित कसाना के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ललित कसाना पर अंगुली उठाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र में लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीपी सिंह बैंसला ने कहा कि एक समय बुढ़ाना क्षेत्र जातिवाद की आग में झुलस रहा था। उस कठिन दौर में ललित कसाना ने परिस्थितियों को नियंत्रित करने और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा कायम कराने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। ऐसे व्यक्ति को विवादित नजरिए से देखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ललित कसाना की कार्यशैली और सेवाओं से क्षेत्र के लोग भली-भांति परिचित हैं। उनके अनुसार, कसाना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सीधे पहचानते हैं। ऐसे में उनके प्रति बिना ठोस आधार के सवाल उठाना या उन्हें विवादों से जोड़ना उचित नहीं माना जा सकता। डीपी सिंह बैंसला ने कहा कि उन्हें इस बात का हार्दिक दुख है कि कुछ लोग ललित कसाना जैसे कर्मठ व्यक्ति को भी विवादित मान रहे हैं। उन्होंने सभी से तथ्यों के आधार पर ही किसी व्यक्ति के संबंध में राय बनाने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ