-->

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतिभाओं को मिला बड़ा प्रोत्साहन, योनेक्स सनराइज ने निःशुल्क शटल वितरित किए

अएय आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।

नोएडा, 18 जुलाई। सेक्टर-104 स्थित सनराइज शटलर बैडमिंटन अकादमी में शनिवार को सनराइज डोनेशन ड्राइव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को निःशुल्क शटल वितरित किए गए। सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम संकल्प संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

संकल्प संस्था के सह-संस्थापक अमित नागर ने बताया कि वितरण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्टेट चैंपियन जीवा, मणिपुर की स्टेट चैंपियन चानू लेम्बी और राशि थोई, तथा राजस्थान की स्टेट चैंपियन अदीबा सहित कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संस्था जल्द ही परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें खेल सामग्री, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी।

सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया की वरिष्ठ सीएसआर अधिकारी एड पायल सिंघल ने बताया कि कंपनी के सीईओ विक्रम आदित्य धर का लक्ष्य देशभर से उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और उच्च स्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, ताकि वे देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ा सकें।

कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक जयदीप सिंह, डॉ. कुसुम, संकल्प संस्था के संस्थापक भूपेंद्र नागर, सह-संस्थापक अमित नागर, वाइस प्रेसिडेंट संदीप भड़ाना, शोएब, प्रिया सहित अनेक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ