-->

हरित उदय अभियान: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में पौधारोपण से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

धर्मपाल सिंह बेसौया ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स मुजफ्फरनगर।

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना-कांधला रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित 'हरित उदय' कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। "प्रकृति का संरक्षण, जीवन का आधार" संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने "एक छात्र-एक पौधा" का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ भी ली। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा गंगवार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जल संरक्षण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है, इसलिए पौधारोपण के साथ जल बचाना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सम्मानित अतिथि विक्रम रेड्डी (एजीएम), जॉन वामसी कृष्णा (एजीएम), सनम (एग्जीक्यूटिव डीन), चंद्रशेखर (यूपी डीन), चंद्रशेखर (जोनल डीन) तथा हरि दुर्गा प्रसाद (जोनल रीजनल इंचार्ज) सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिसर में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले समय में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ