कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी (गौतम बुद्ध नगर)। सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा और धर्म जागरण के उद्देश्य से महर्षि दयानंद वेद संस्थान, बंबावड़ एवं क्षेत्रीय वेद प्रचार समिति, बंबावड़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक भव्य चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वैद्य रामचरण महाशय हॉस्पिटल, ग्राम बंबावड़ में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) से श्रावण शुक्ल एकादशी तक संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी ओमवीर आर्य एडवोकेट ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ योग ऋषि कर्मवीर महाराज के करकमलों से होगा, जबकि समापन समारोह में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रधान आचार्य स्वदेश जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में वेदों के विद्वान रघुराज आचार्य (कानपुर) एवं विभिन्न गुरुकुलों के वेदपाठी ब्रह्मचारी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर सिंह सरपंच (जुनपत) करेंगे। प्रथम पूजा देव मुनि वानप्रस्थी (पल्ला) द्वारा की जाएगी। आयोजन के संयोजक महेंद्र सिंह आर्य, सहसंयोजक चरण सिंह आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप प्रधान, प्रचार समिति अध्यक्ष दिवाकर आर्य, यज्ञ समिति अध्यक्ष मास्टर ज्ञानेंद्र सिंह आर्य, व्यवस्थापक वीरेन्द्र शास्त्री, भोजन समिति अध्यक्ष श्रीनिवास आर्य तथा आमंत्रित समिति अध्यक्ष सतवीर नागर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मीडिया प्रभारी ओमवीर आर्य एडवोकेट ने सभी धर्मप्रेमियों, यज्ञप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार महायज्ञ में शामिल होकर वैदिक यज्ञ, प्रवचन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
0 टिप्पणियाँ