नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के तहत गौतमबुद्ध नगर में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। संदीप भगिया को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर परीक्षित खटाना को गौतमबुद्ध नगर का नया अपर आयुक्त (राज्य कर) नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर राजस्व प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अपर आयुक्त परीक्षित खटाना से व्यापारियों, उद्योग जगत और करदाताओं को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी प्रशासन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाना तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को सुनिश्चित करना है। गौतमबुद्ध नगर जैसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक जिले में नए अधिकारी की नियुक्ति को विशेष महत्व दिया जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर व्यापक चर्चा है और आने वाले समय में राज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने की उम्मीद की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ