दादरी :- दादरी नगर और आसपास के गांव में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूम मानिकपुर, दादरी स्थित बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि भयंकर गर्मी के बीच जनपद में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। दादरी नगर क्षेत्र और आसपास के गांव में स्थिति और ज्यादा खराब है। इस क्षेत्र में मात्र 5 से 6 घंटे बिजली दी जा रही है। गर्मी में बढ़ती बिजली की मांग को लेकर बिजली विभाग की कोई तैयारी नहीं थी, जिस कारण यह संकट और ज्यादा गहरा हो गया। ओवरलोड से बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज ट्रांसफार्मर फूँकने की समस्या आम हो गई है। बिजली फोन ठीक करने के नाम पर बिजली विभाग के अधिकारी और लाइनमैन अवैध वसूली करते है। बिजली संकट के लिए बिजली विभाग की लापरवाही एवं विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर, कृशांत भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, विनोद लोहिया, अकबर खान, राजेश दीक्षित, देवेंद्र भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, विक्रम टाईगर, मेहंदी हसन, अनीस अहमद, हारून सैफी, सुनीता यादव, अनूप तिवारी, शशि यादव, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, अमन नागर, अजय चौधरी, अमित रौनी, प्रमोद कुमार, जुगति सिंह, जगत खारी, हरवीर प्रधान, विजेंद्र नागर,अशोक भाटी, रिजवान हैदर, विपिन नागर, जाकिर जेडी, अनिल नागर, राशिद, सुमित भारती, सलाउद्दीन, कवित गुर्जर, भुरे चंदीला, अनीता चौहान, जय सिंह चंदेल, रजनीकांत भारद्वाज, आजाद नागर, मनोज नागर, मंसूब रिजवी, बबली भाटी, तरुण भारद्वाज, दिगम्बर गौतम, सुशील नागर, सतीश गौतम, रोहन गौतम, नन्हें सिद्दकी, पप्पन भाटी, आसिफ अल्वी, हसमुद्दीन सिद्दकी, दिनेश बाल्मीकि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ