-->

ग्राम खंगौड़ा में पंचायत उत्सव भवन सहित कई विकास कार्यों का शुभारंभ

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स, गौतमबुद्ध नगर।
दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंगौड़ा में “पंचायत उत्सव भवन” के भूमि पूजन के साथ अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गांवों तक विकास की धारा पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों के सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा, जिससे सामुदायिक एकता को बल मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत उत्सव भवन निर्माण, ग्राम खंगौड़ा से गुलावठी खुर्द तक 2 किलोमीटर संपर्क मार्ग, पंचायत घर, श्मशान घाट, खेल मैदान तथा विद्यालय में टाइल्स कार्य का शिलान्यास/भूमि पूजन किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, आवागमन सुगम होगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विधायक ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह में विचित्र तोमर, धीर राणा, भीष्म प्रधान, परवेश शर्मा, एच.के. शर्मा, संजय राणा, शुखीर, ब्रजेश शर्मा, प्रदीप मंगल, राकेश राणा, जगपाल प्रधान, छेनतर पाल, संतेन्द्र सिसोदिया, संतेन्द्र शर्मा, कन्हैया, मनीष शर्मा, विवेक राणा, सुरेंद्र खारी, बलवीर ठेकेदार, अतुल शर्मा, महेंद्र गौतम, अवधेश, संदीप प्रधान, अशोक (BDC), धनपाल सिंह, डॉ. अश्विनी, बृजपाल सिंह राठी, प्रमोद कुमार, श्रीपाल सिंह, जयवीर सिंह, वेदराम शर्मा, प्रेमवीर सिंह, हरिओम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ