-->

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा, 3 जून। जनगणना-2027 के कार्य में अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 2284 एचएलबी (HLB) में से 1605 एचएलबी का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 16 एचएलबी पूर्ण रूप से समाप्त हो चुके हैं। लगभग 70 प्रतिशत एचएलबी का डेटा सफलतापूर्वक लाइव किया जा चुका है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह एक राष्ट्रीय महत्व का अनिवार्य एवं समयबद्ध कार्य है। ऐसे कर्मचारी जो अब तक कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं अथवा अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर भी कार्य प्रारंभ नहीं कर पाए हैं, उनके विरुद्ध प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के 92 अध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों तथा 43 आंगनबाड़ी कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के 30 कर्मचारियों सहित कुल 165 कर्मियों के विरुद्ध भी एफआईआर की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या असहयोग को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ