-->

गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु दादरी में गोभक्तों ने लिया संकल्प

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद छोकर ने बताया कि दादरी नगर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, संतों, विद्वानों एवं गौभक्तों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं गौसेवा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में भारत के पूज्य संतों के मार्गदर्शन में गौरक्षा, गौसेवा, गौ आधारित कृषि तथा गौ आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने निर्णय लिया कि जिला प्रशासन के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गौ आधारित शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा गौरक्षा संबंधी प्रभावी कदम उठाने की मांग की जाएगी।

बैठक में गौसेवा के प्रति जनजागरण अभियान चलाने, लोगों को गौ संरक्षण के लिए प्रेरित करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की गई। संतों के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण संकीर्तन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौरक्षा कानून को और सशक्त बनाने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में दादरी क्षेत्र के अनेक संत, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्वान एवं गौप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ