-->

सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में शहर की समस्याओं पर मंथन(हरेश उपाध्याय)

सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में शहर की समस्याओं पर मंथन (हरेश उपाध्याय)
नोएडा: सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर से जुड़ी विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने की।
बैठक में नोएडा विकास प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि नागरिकों को पानी की कमी, कूड़ा निस्तारण, सड़कों पर घूमने वाले पशुओं, सीवेज व्यवस्था तथा स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि शीघ्र ही नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक लवकेश गोयल, महासचिव अजय गुप्ता, सचिव सुधीर पोरवाल,  डॉ. प्रकाश जैन, मनोज गोयल, रमेश सिंघल, अवनीश भारद्वाज, सत्यम शर्मा, आर.के. सिंगला, चार्टर्ड अकाउंटेंट आसाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता और पीयूष मोहन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सोसाइटी ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ