-->

प्रोफेसर मनवीर नागर की स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी/अच्छेजा। अच्छेजा गांव में पिछले एक माह से चल रहे स्वर्गीय प्रोफेसर मनवीर नागर मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के अनंगपुर और गाजियाबाद के बमहेटा गांव की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें अनंगपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनंगपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से रवि भड़ाना ने 32 गेंदों पर शानदार 49 रनों की पारी खेली। वहीं बमहेटा की ओर से प्रवीण यादव ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बमहेटा की टीम 14.3 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार अनंगपुर ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट के आयोजक एवं संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी सर्वजीत नागर और अजय प्रधान ने बताया कि स्वर्गीय प्रोफेसर मनवीर नागर का क्रिकेट से विशेष लगाव था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट का 16वां संस्करण है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रोफेसर मनवीर नागर द्वारा शिक्षा, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनकी सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स के संपादक ओमवीर आर्य, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, डॉ. महेंद्र नागर, फकीरचंद नागर, वीर सिंह यादव, देवा भाटी, मनुपाल बैंसला, दीपक नागर, पवन नागर, राज नागर, श्यामेंद्र प्रधान, अक्षय भाटी, विनोद यादव, राजकुमार आर्य, रामशरण नागर, संजीव वर्मा, चरणजीत नागर, पवन भाटी, प्रवीण बैसोया, थानाध्यक्ष मनोज बैसोया, डॉ. भूपेंद्र नागर, होतेराम बाबा, हातम सिंह नागर, वेद नागर, सुभाष नेताजी, मास्टर बलजीत नागर, चमन चेयरमैन,नवीन भाटी, मत्ते गुजर, प्रदीप नागर, सतीश गुरुजी, कपिल नागर एवं दया नागर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ