-->

राजकुमार भाटी को अखिलेश यादव ने लखनऊ तलब कर दी नसीहत, संयमित भाषा के इस्तेमाल पर जोर

मनोज शर्मा संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स लखनऊ।
अखिलेश यादव और राजकुमार भाटी Ai फोटो।
लखनऊ, 17 मई 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने पार्टी प्रवक्ता Rajkumar Bhati को रविवार को प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ तलब किया। दोनों नेताओं के बीच सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि हाल ही में ब्राह्मण, गुर्जर और जाट समाज को लेकर दिए गए बयानों के कारण पार्टी असहज स्थिति में आ गई थी, जिसके बाद सपा नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया।
बैठक के दौरान Akhilesh Yadav ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव और सभी वर्गों के सम्मान की राजनीति करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देशित किया कि वे अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन एवं संयम बनाए रखें। ऐसी कोई टिप्पणी न करें जिससे किसी समाज या व्यक्ति को अपमानित या आहत महसूस हो।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करके ही सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है। इसके लिए सभी वर्गों को एकजुट रहना होगा। उन्होंने पार्टी की पीडीए नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित वर्गों के साथ-साथ महिलाओं और अन्य समाजों को जोड़ना समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में Rajkumar Bhati को भविष्य में सार्वजनिक मंचों पर बयान देते समय विशेष सावधानी बरतने की नसीहत दी गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि किसी भी बयान से सामाजिक सौहार्द प्रभावित नहीं होना चाहिए।
सपा नेतृत्व का मानना है कि पीडीए की एकता से ही वर्ष 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
— (राजेन्द्र चौधरी, मुख्य प्रवक्ता)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ