-->

बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा, जाट-गुर्जर एकता का दिखा संदेश

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स नई दिल्ली।
नई दिल्ली। 14 मई 2026 को अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली में किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल संधू ने की तथा संचालन मोहित चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं में राकेश टिकैत, चौधरी युद्धवीर सिंह, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद संजय सिंह, सांसद सुधाकर सिंह, राजकुमार भाटी, मनोज काका, प्रोफेसर बेअंत सिंह, राजवीर सिंह जादौन और गौरव टिकैत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा टिकैत के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी को गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने बाबा टिकैत के संघर्षपूर्ण जीवन, किसान आंदोलनों और किसानों के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में धर्मवीर खोखर, सुभाष चौधरी, डम्पी पहलवान, विजय तालान, परविंदर अवाना, अशोक भाटी, मनोज मावी, हरेंद्र प्रधान, प्रदीप भाटी, अनिल खारी, सचिन अवाना, विपिन प्रधान, महेश खटाना, बिजेंद्र चौधरी, कविता जावला, राजीव मलिक, पवन चौरौली, मनोज त्यागी, अमित चौधरी और अनित भाटी सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ