दादरी की क्रांति भूमि पर जला आज़ादी का जुनून, सेकडों मशालों ने दोहराई 1857 की गूंज।
दादरी। दादरी,1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा को पुनर्जीवित करते हुए “जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)” द्वारा आयोजित भव्य “क्रांति मशाल जुलूस” ने रविवार शाम दादरी की ऐतिहासिक धरती को देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। हजारों लोगों के हाथों में जलती मशालें, तिरंगे और केसरिया ध्वज जब सड़कों पर उतरे तो पूरा शहर “भारत माता की जय” और “देश के अमर शहीदों की जय” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय दादरी से हुआ, जहां संस्था के संरक्षक एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट तथा संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित कर जुलूस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर वत्स ने शहीद मंगल पांडे, संस्था अध्यक्ष संदीप भाटी ने अमर क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी कपिल गुर्जर ने वीर राजा राव उमराव सिंह का स्वरूप धारण कर लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। तीनों क्रांतिकारी स्वरूपों को लोगों ने मशाल भेंट कर घोड़ों पर सवार किया, जिसके बाद हजारों नागरिक हाथों में मशालें लेकर उनके पीछे-पीछे चल पड़े।
देशभक्ति गीतों और क्रांतिकारी नारों के बीच आगे बढ़ रहे इस विशाल मशाल जुलूस का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते भर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने क्रांतिकारियों का स्वागत किया। जुलूस दादरी ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद क्रांति मशाल जुलूस दादरी बस स्टैंड स्थित वीर शहीद राजा राव उमराव सिंह की प्रतिमा स्थल पहुंचा, जहां विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, ओमवीर आर्य ऐडवोकेट संपादक राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स तथा संस्था के संरक्षक प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में 1857 की क्रांति में दादरी क्षेत्र एवं स्थानीय क्रांतिकारियों की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति, बलिदान और सामाजिक एकता की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने क्रांति मशाल जुलूस में शामिल हुए हजारों देशभक्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव परमानंद कौशिक एवं पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाटी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सुशील भाटी एडवोकेट मास्टर मोजीराम नागर, नीरज राव,प्रमोद शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा, सुनील कश्यप, दुर्रम यादव, अंकुर त्यागी, विशाल नागर, सचिन शर्मा, याकूब मलिक, हरीश बसोया, सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राव रविन्द्र भाटी, राव नीरज भाटी, राव विजय भाटी, अशोक पंडित, मौजीराम नागर, जितेंद्र नागर एडवोकेट, उमेश भाटी एडवोकेट, नवीन भाटी, राजकुमार आर्य, जगवीर बसोया, जावेद मलिक सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ