कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रधान ने की, जबकि संचालन महेश खटाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, विकास गुर्जर, श्रीपाल कसाना, सुभाष भाटी और रविंद्र भगत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। हजारों किसानों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर एडिशनल डीसीपी आर.के. गौतम, थाना अध्यक्ष फेस-2 राघवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी विकास सिंह व एलआईयू तथा पीएसी बल तैनात रहा।
सुभाष चौधरी ने प्रशासन से वार्ता कर स्पष्ट किया कि यह आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए संगोष्ठी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर पंचायत की जाएगी। किसानों ने 10% आवासीय भूखंड, आबादी निस्तारण, युवाओं को रोजगार, विद्युत समस्याएं, मूलभूत सुविधाएं और 33 एकड़ जमीन से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने इन समस्याओं के समाधान हेतु प्राधिकरण से वार्ता कर उचित निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। संगठन विस्तार के दौरान लगभग 100 लोगों ने एक साथ सदस्यता ग्रहण की। अनिल खारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान संदीप अवाना, प्रमोद टाइगर, विनोद प्रधान, सुंदर बाबा, नवल प्रधान, नितीराज चौधरी, जोगिंदर भड़ाना, सिंहराज गुर्जर, संजय फौजी, मनोज त्यागी, धीरेश नंबरदार, राकेश लोहिया, प्रवीण बाबा, प्रदीप भाटी, सुधीर भाटी, दीपक भाटी, सचिन अवाना, शैलेश बेसोया और हिमांशु चपराना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0 टिप्पणियाँ