मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अशफाक के नाम था, जिन्होंने 46.05 सेकंड का समय दर्ज किया था। जयकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर भारतीय एथलेटिक्स में नई पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से गांव दुजाना और श्री बालाजी एनक्लेव क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जयकुमार ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। गांव एवं सेक्टरवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर आर्य एडवोकेट ने कहा कि जयकुमार की यह सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयकुमार आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। जयकुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ