-->

1857 के महानायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर को दी श्रद्धांजलि, अटल सभागार में आयोजित हुई संगोष्ठी

राष्ट्रीय दैनिक फ. यूचर लाईन टाइम्स विशेष संवाददाता मेरठ।
मेरठ, 09 मई 2026। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को नमन करने हेतु एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर स्वतंत्रता संग्राम में कोतवाल धन सिंह गुर्जर के योगदान को याद किया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण गोविल उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत आहलूवालिया तथा पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर राष्ट्रभक्ति और बलिदान की अमिट मिसाल प्रस्तुत की थी।
कार्यक्रम में सुरेश कुमार शेखर, राजेंद्र राणा एडवोकेट, सतीश रजवाल, मनुज बूटार, अरविन्द भाटी, सहंसरपाल पाल शर्मा, नरेश कुमार, अनिल सहगल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति नारों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ भावुक एवं प्रेरणादायी बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ