दादरी। जिला स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया। अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमांशी नागर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी तेज रफ्तार और मजबूत फिनिश ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।
वहीं ओपन वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विनीत कुमार नागर ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पूरे जोश और धैर्य के साथ दौड़ पूरी की, जिससे उन्हें यह महत्वपूर्ण स्थान हासिल हुआ।
दोनों खिलाड़ी ग्राम दुजाना हाल निवासी श्री बालाजी ऐन्कलेव दादरी तेजपाल नागर की पुत्री हिमांशी नागर और पुत्र विनीत कुमार नागर है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोच और परिजनों का कहना है कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
जिला ओलंपिक में मिली इस सफलता ने साबित कर दिया कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है।
0 टिप्पणियाँ