-->

प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान, UPPCS में चयन पर समिति ने किया गौरवपूर्ण अभिनंदन

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा/दादरी। चौ० जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बड़े भाई मनवीर नागर की सुपुत्री नेहा नागर (रैंक 156) और निधि नागर (रैंक 161) को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य विकास प्रधान और आलोक नागर ने कहा कि दोनों बेटियों की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उनकी सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी दोनों बेटियों की मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और परिश्रम हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
समिति की ओर से नेहा नागर और निधि नागर को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और हार्दिक बधाई दी गई।
इस अवसर पर विकास भाटी, आलोक नागर, ब्रजेश भाटी, देविंदर टाइगर, शुभम चेची, भारत नागर, जगत बीडीसी, संदीप चंदीला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ