ग्रेटर नोएडा/मोदीनगर। आगामी 2027 के चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज की एकजुटता से सरकार बनाने का रास्ता तैयार होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति ही प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाएगी।
रमेश प्रजापति ने कहा कि आज प्रदेश में सामाजिक न्याय, समान अवसर और विकास की राजनीति की जरूरत है। PDA की सोच यही है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग एक मंच पर आएं और अपनी ताकत को संगठित करें। उन्होंने दावा किया कि यदि समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो 2027 में नई सरकार बनाने में PDA की निर्णायक भूमिका होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक करें और समाज को जोड़ने का काम करें। साथ ही युवाओं को भी राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ प्रदेश के विकास को गति मिल सके।
रमेश प्रजापति ने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत बनाना और उन्हें राजनीति में उचित भागीदारी दिलाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में PDA की ताकत प्रदेश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन लाएगी।
0 टिप्पणियाँ