-->

HIMT संस्थान में “मंथन-2026” वार्षिक विमर्श 10 अप्रैल को

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गोतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा:- HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा 10 अप्रैल 2026 को अपने वार्षिक विमर्श कार्यक्रम “मंथन-2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और काउंसलिंग की भूमिका पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय “शिक्षा में अनुशासन एवं काउंसलिंग का छात्रों के व्यवहार व उनके शैक्षिक परिणामों पर प्रभाव” रखा गया है।
संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे HIMT कैंपस, नॉलेज पार्क-I, ग्रेटर नोएडा में होगी। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी रहेगी, जहां शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और काउंसलिंग के महत्व पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ता अपने विचार साझा करेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार प्रभावी काउंसलिंग तथा सकारात्मक अनुशासन छात्रों के व्यवहार, मानसिक संतुलन और शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करने और शिक्षा के बेहतर वातावरण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जो वर्ष 1998 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है, AICTE, PCI, BCI एवं NCTE से स्वीकृत है तथा AKTU, BTE लखनऊ और CCSU मेरठ से संबद्ध है। संस्थान समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा जगत में सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करता रहा है।
संस्थान ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ