-->

अरुण कुमार भाटी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स नई दिल्ली।
नई दिल्ली। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिचंद भाटी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, राजतपुर (ग्रेटर नोएडा) निवासी अरुण कुमार भाटी को महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
जारी पत्र में बताया गया कि महासभा देश का एक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संगठन है, जो वर्षों से गुर्जर समाज के उत्थान, एकता और विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। बदलते समय के साथ समाज की चुनौतियों को देखते हुए संगठन में सक्रिय, समर्पित और कर्मठ व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि समाज के हित में प्रभावी कार्य किया जा सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिचंद भाटी ने अपने संदेश में कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से अरुण कुमार भाटी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाटी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित में नई पहल को आगे बढ़ाएंगे।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनका कार्यकाल पांच वर्ष या आगामी चुनाव तक प्रभावी रहेगा। महासभा के इस निर्णय से समाज में उत्साह का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ