-->

श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक सुधार का संकल्प, स्व. भूले राम को भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतबुद्ध नगर।
नवादा (दनकौर), ग्रेटर नोएडा।
गांव नवादा दनकौर में समाज के सम्मानित व्यक्तित्व स्वर्गीय भूले राम जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र विजेंद्र सिंह आर्य एवं परिवार द्वारा यज्ञ का आयोजन कर समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में  रामेश्वर सरपंच, महावीर आर्य,  वेद प्रकाश एवं स्वामी वेदानंद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। सभा का संचालन सागर आर्य ने किया।
इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों और गलत परंपराओं पर गंभीर चर्चा हुई तथा आर्य समाज के माध्यम से 10 सूत्रीय सामाजिक सुधार अभियान की घोषणा की गई। इसमें शादियों में डीजे पर प्रतिबंध, दहेज प्रथा पर रोक, अनावश्यक खर्चों में कटौती, और पारंपरिक रीति-रिवाजों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
सभा में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर इस मुहिम का समर्थन किया और अपने-अपने गांवों में इसे लागू करने का संकल्प लिया। साथ ही जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम पर रखने का भी सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय भूले राम को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का माध्यम बना, बल्कि समाज सुधार की दिशा में एक नई पहल के रूप में भी उभरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ