-->

दादरी-सादोपुर में भाकियू टिकैत का संगठन विस्तार, विकास गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता शामिल

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी/सादोपुर, 19 अप्रैल 2026।
ग्राम सादोपुर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक महत्वपूर्ण किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सतपाल बेसोया ने की, जबकि संचालन रोहित बैसोया द्वारा किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। झलकेस बाबूजी चरनसिंह भाटी समेत अन्य नेताओं ने भी किसानों के मुद्दों पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं—विशेषकर प्राधिकरणों से जुड़े मुद्दों—को प्रमुखता से उठाते हुए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सुभाष चौधरी ने घोषणा की कि जल्द ही तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा, ताकि किसानों को उनका हक दिलाया जा सके।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगठन विस्तार रहा। विकास गुर्जर, पुत्र श्री ओम प्रकाश बेसोया, ने भाकियू भानु को छोड़कर भाकियू टिकैत में आस्था जताते हुए अपनी पूरी टीम के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ भरत सिंह, योगेश कुमार, मदन बेसोया, अनिल गुर्जर, लव बेसोया, सुंदर बीडीसी, पीतम सिंह बीडीसी, वीरपाल सिंह, बलराज पहलवान, राम मेहर बेसोया, अमित बेसोया, महकर सिंह और अजय बेसोया सहित कई लोगों ने भी सदस्यता ली।
ग्राम आगमन पर सभी नवसदस्यों का ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और मनोज मावी ने सभी को टोपी पहनाकर औपचारिक रूप से संगठन में शामिल किया।
कार्यक्रम में रविंद्र भगत, सुंदर बाबा, महेश खटाना, सुधीर भाटी, विपिन प्रधान, गजेंद्र रेक्सवाल, प्रमोद टाइगर, संजय अंबावता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ