-->

शैफाली पब्लिक स्कूल में ‘प्रथम सोपान समापन’ कार्यक्रम संपन्न

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में शैफाली पब्लिक स्कूल में ‘प्रथम सोपान समापन’ कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) शैफाली गौतम तथा जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) श्री राहुल मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस शिल्पा सिंह और मुख्य अतिथि मनीष गर्ग (मैनेजर) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुणों का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन का सफल संचालन गाइड कैप्टन मिस राखी शर्मा और स्काउट कैप्टन विवेक कुमार के साथ मिस वंदना एवं आकाश सागर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छह टोलियों में विभाजित कर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने टेंट लगाना, ‘फायरलेस कुकिंग’ और अन्य स्काउट-गाइड गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा टीमवर्क और सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल पेश की।
प्रतियोगिता में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिसने स्काउट-गाइड की मूल भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ