-->

प्रमुख जन गोष्ठी में संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विचार, समाज परिवर्तन के पाँच सूत्रों पर हुआ मंथन

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, समाज निर्माण और राष्ट्र सेवा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा के रॉयल पर्ल मैरिज होम, 130 मीटर रोड भनोता में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संपर्क प्रमुख मेरठ प्रांत विजय गोयल ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा का विस्तार से चित्रण किया। उन्होंने बताया कि संघ ने अपने प्रारंभिक दिनों से ही समाज को संगठित करने, राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने और चरित्रवान व्यक्तियों के निर्माण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज संघ एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है, जिसकी शाखाएं देश और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीमान चिरंजीव जी ने समाज में आवश्यक पाँच प्रमुख परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिवार, शिक्षा, सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र भाटी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर ने की जबकी कार्यक्रम का संचालन राजकुमार आर्य एडवोकेट (जिला कार्यवाह) ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला प्रचारक नैमपाल जी, ब्रह्मजीत भाटी (डीजीसी क्रिमिनल), रविंद्र चंदेला ऐडवोकेट डीजीसी सिविल, ओमवीर आर्य एडवोकेट, हरि प्रकाश, शरदार बंसल, रमेश बंसल, अजीत नागर, संजीव नागर, मोहित, सचिन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि संघ का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्र को मजबूत बनाना है और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता और संगठन की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ