-->

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर सांसद डॉ. महेश शर्मा का सिकन्द्राबाद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
सिकन्द्राबाद/गौतमबुद्ध नगर, 26 मार्च 2026 (गुरुवार): माननीय सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. महेश शर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उन्हें 28 मार्च को प्रातः 9:30 बजे उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का सादर आमंत्रण दिया।
सांसद डॉ. शर्मा ने झाझर क्षेत्र के इनायतपुर, कुटवाया, नंगल केसरी और चैकी ख्वाजपुर; शेरपुर क्षेत्र के सैदमपुर, शेखपुर माम, भोपतपुर और सुबरा; सलेमपुर जाट के महमदपुर केहरी, अजयनगर, सुनपेड़ा और नंगला गोविन्दपुर; वैर क्षेत्र के अरौण्डा, रोनी, कमालपुर, भौरा, महेपा, बड़ौदा, नूरपुर, जाहिदपुर, दुल्हेरा और हसनपुर बकसुआ; फतेहपुर जादौन के निठारी, अलियाबाद, गांगरौल, नगला बंषी, कादलपुर, खानपुर और दाउदपुर; ख्वासपुर के सुल्तानपुर, नगला इलाहाबाद और रसूलपुर रिठौरी; तथा चोला क्षेत्र के धमैडा नारा, पचगाई, अगराई, चचोई, भौरावास, नवादा, बिरौण्डी ताजपुर और फौलादपुर गांवों में जनसंपर्क किया।
इसके अलावा शाहपुर कला के लुहाकर, बंचावली, कौंदू, कनकपुर और नगला बड़ौदा; प्रानगढ़ के बुटैना, हदीमपुर, बोढ़ा, आढ़ा, शहबाजपुर और सराय दूल्हा; फरीदपुर के निजापुर, हसनपुर जागीर, खैरपुर, बवैया बिसवाना, शेरपुर, अंधैल और तिलबेगमपुर; सिकन्द्राबाद नगर के प्रेम गार्डन तथा सनौटा क्षेत्र के कोटा, मुहाना, औलेढ़ा, औरंगाबाद अहीर, ईसापुर, बेनीपुर, गाजीपुर, गेसुपुर और भराना में भी लोगों से मुलाकात की। भटौना क्षेत्र के कुरली, भोगपुर, बराल, बिसाईच, छपरावत, पितोबास, खुशहालपुर और नयाबांस तथा परशुराम भवन, गुलावठी नगर में भी ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे, व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है।
इस दौरान सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर विकास चौहान, सुन्दरपाल तेवतिया, दीपक दुल्हेरा, मोहित सिंघल, सुभाष, ललित भाटी, सुभाष भाटी, सोनू प्रधान, नरेन्द्र सोनी, अश्विनी, तरुण सोलंकी, गौरव शर्मा, संजय प्रधान, विमल भाटी, कुलदीप शर्मा, तनवीर चौहान, देव करण सिंह, राजकुमार और सतपाल प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ