ग्रेटर नोएडा, 26 मार्च 2026:
ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा समाज उत्थान के उद्देश्य से भव्य जन-संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जगबीर नागर ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र वर्मा, रामकेश चपराना, पंकज रोशा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी और नमित भाटी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का डीजे, ढोल-नगाड़ों और घोड़े के नृत्य के साथ भव्य पदयात्रा निकालकर स्वागत किया। सभी अतिथियों को सम्मान की पगड़ी बांधकर, पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश प्रधान ने की, जबकि संचालन जितेंद्र नागर ने किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि भारत की आजादी में गुर्जर महापुरुषों का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने बताया कि गुर्जर प्रतिहार वंश के शासनकाल में मुगलों को लंबे समय तक देश में प्रवेश करने से रोका गया था। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज वीर क्षत्रिय रहा है, जिसने मुगलों और अंग्रेजों से संघर्ष किया, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गया। उन्होंने समाज से शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने मातृशक्ति के बढ़ते योगदान की सराहना करते हुए समाज से दहेज और फिजूल खर्च जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की अपील की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को संगठित करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और जन-जागरण अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही महासभा द्वारा लाइब्रेरी और छात्रावास निर्माण का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर मनवीर नागर, जगबीर दौला, सुभाष भाटी, जलकेश बाबूजी, चरणसिंह भाटी, विपिन प्रधान, सिंहराज गुर्जर, संजय फौजी, मुकेश नागर, रघुवर प्रधान, भूपसिंह पहलवान, राजेश दरोगा, नरेंद्र मैनेजर, शशांक भाटी, योगेश भाटी, आनंद भाटी और अरुण नागर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ