मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राकेश कुमार सिंह सीओ यीडा द्वारा लोकभावन लखनऊ में उक्त औद्योगिक निवेशकों को आवंटन पत्र दिये गये।
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देते हुए तीन बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटित की गई है। इन निवेश परियोजनाओं से क्षेत्र में उद्योगों का विस्तार होगा और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
प्राधिकरण के अनुसार M/s Escorts Kubota Limited को सेक्टर-10 में 154 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन उपकरणों के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इस परियोजना में लगभग 2029 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 4000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
इसी क्रम में M/s CNH Industrial India Pvt. Ltd. को सेक्टर-8डी में 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ट्रैक्टर निर्माण से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 1219.81 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 1200 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।
इसके अलावा M/s Sun Organic Industries Pvt. Ltd. को सेक्टर-8डी में 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में लगभग 225.16 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और करीब 569 लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में निवेश का माहौल मजबूत होगा और क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनकर उभरेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने से क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति
0 टिप्पणियाँ