ग्रेटर नोएडा। दादूपुर ग्राम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाजसेवी जितेंद्र नागर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के उत्थान, एकता और विकास से जुड़े विषयों पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, पंकज रोसा, रामकेश चपराना, सुनील भाटी तथा इंडियन वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल प्रधान ने की, जबकि संचालन गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया।
इस दौरान मनवीर नागर, नमित भाटी, जगवीर दौला, शशांक भाटी, जलकेश बाबू, चरण सिंह भाटी, बब्बल भाटी, दीपक भाटी, जोगिंदर भड़ाना, संजय नागर, महावीर प्रधान, धर्मवीर नागर, तेजवीर गुर्जर, पवन भाटी, रविन्द्र नागर, ऋषिपाल नागर, सोबी प्रधान, ओंकार नागर, जयकरण चपराना, सतेंद्र भड़ाना, योगेश भाटी, योगेंद्र मावी, रवि नागर, सुजीत नागर, गजराज महासेजी, देवेंद्र भाटी, प्रिंस भाटी, राजेश सिंह, राजीव अवाना सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में मजबूत भागीदारी के लिए समाज का संगठित होना बेहद आवश्यक है। वहीं सविंदर भाटी ने समाज की कुरीतियों को त्यागकर शिक्षा और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। निर्मल तंवर ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें समाज के नेतृत्व में आगे लाने पर विशेष जोर दिया।
दादूपुर आगमन पर ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए और सम्मान की पगड़ी बांधकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, शिक्षा, व्यवसाय और विकास के लिए सभी ने मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ