ग्रेटर नोएडा, 17 फरवरी 2026।
ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी एवं शारदा हॉस्पिटल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झलकेस बाबूजी ने की, जबकि संचालन गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, जयप्रकाश विकल, रामकेश चपराना, धीरेंद्र वर्मा, नमित भाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान की पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि शिक्षित समाज द्वारा इस प्रकार का सम्मान किया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने इसे शिक्षा क्षेत्र में महासभा का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए युवाओं को शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, महाराजा कनिष्क, सम्राट अशोक एवं शिवाजी बैसला जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने की बात कही।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने कहा कि शारदा संस्थान की यह पहल समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वहीं जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने पथिक जयंती के सफल आयोजन का उल्लेख करते हुए इसे संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. विजय कुमार, अतुल भटनागर, संदीप नागर, रजत सिंघल, अश्विनी पवार, सत्येंद्र चंदेल, हितेंद्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर झलकेस बाबूजी, चरण सिंह भाटी, देवेंद्र टाइगर, यशवीर भाटी, नीलम भाटी, विपिन प्रधान, रवि अवाना, प्रमोद भाटी, संजय नागर, जितेंद्र नागर, अरुण नागर, आनंद भाटी, सागर अवाना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं सफल रहा।
0 टिप्पणियाँ