नोएडा। उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसानों की आवाज उठाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में गौतम बुद्ध नगर में किसानों का आक्रोश देखने को मिला। भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में दर्जनों किसानों और कार्यकर्ताओं ने थाना सेक्टर-39 नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान “जय जवान जय किसान” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। किसानों ने कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। अशोक भाटी ने कहा कि यह कार्रवाई किसानों के अधिकारों का हनन और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टिकैत को जल्द रिहा नहीं किया गया तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक और देशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह और थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया गया।
किसानों की पंचायत की अध्यक्षता झलकेस बाबूजी ने की, जबकि संचालन चरण सिंह भाटी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, रविंद्र भगत, सुंदर बाबा, सिंहराज गुर्जर, विपिन प्रधान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। नेताओं ने साफ कहा कि टिकैत की रिहाई तक आंदोलन जारी
0 टिप्पणियाँ