दादरी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एनटीपीसी दादरी के प्रधानाचार्य बिजेन्द्र पाल शर्मा एव पत्नी श्रीमती हेमलता शर्मा मूल निवासी बरेली के सम्मान में उनके 35 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षिक सेवा पूर्ण होने पर भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी दादरी टाउनशिप स्थित ऊर्जा भवन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिजेन्द्र पाल शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को विद्यार्थियों में विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। श्री शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं और वर्तमान में एनटीपीसी खंड के बौद्धिक प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे पिछले लगभग 10 वर्षों से एनटीपीसी क्षेत्र में संगठनात्मक और वैचारिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य भी कर रहे हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके समर्पण, सरल स्वभाव और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अवधेश कुमार ने किया।
सेवानिवृत पार्टी मे आशुतोष शर्मा पुत्र , शिखा शर्मा पुत्री, अनिल शर्मा AGM अध्यक्ष, डा. हरिप्रकाश, जिला कार्यवाह राजकुमार आर्य, मंडल कार्यवाह ओमवीर आर्य ऐडवोकेट,उषा शर्मा उप प्रधानाचार्य, मुकेश DGM, समरजीत सिंह, अमरकान्त मेनेजर, शिवबाहदुर उप प्रबंधक,डी के सिंह कोषाध्यक्ष, योगेन्द्र शिक्षक , अजय भाटी, हर्षित आर्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहै।
0 टिप्पणियाँ