-->

पथिक जयंती को लेकर चिरसी में गुर्जर महासभा की जन-जागृति बैठक, समाज उत्थान का लिया संकल्प

मनोज तोमर ब्यूरो के राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ग्राम चिरसी में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा पथिक जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य जन-जागृति बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी टीकम सिंह खारी ने की, जबकि संचालन सविंदर भाटी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं अशोक भाटी (जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर) ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. कसाना, जयप्रकाश विकल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी तथा युवा राष्ट्रीय संयोजक नामित भाटी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।
वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, व्यवसाय, संगठन की मजबूती और जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के महापुरुषों के इतिहास और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की मांग है। उन्होंने जन-जागरण अभियान को तेज करने का आह्वान करते हुए समाज में नई चेतना जागृत करने पर जोर दिया।
ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक भाटी ने परी चौक स्थित गुर्जर भवन में आयोजित होने वाली पथिक जयंती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और महासभा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।
बैठक में संजय फौजी, सिंहराज गुर्जर, जितेंद्र विकल, दीपक भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में एकता और जागरूकता का मजबूत संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ