गौतमबुद्ध नगर। राष्ट्रीय देहात मोर्चा द्वारा गांव-देहात, गरीब-किसान, बेरोजगार एवं नौजवानों के अधिकारों को लेकर निरंतर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत 22 फरवरी 2026, रविवार को एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से खारी फार्म, मिल्क पुलिया बंबा रोड, पिलर नंबर-753 के सामने से दुहाई गांव के पास आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “शहरीकरण का प्रभाव : वर्तमान व भविष्य” रखा गया है, जिसमें तेजी से बढ़ते शहरीकरण के गांवों, किसानों और सामाजिक ढांचे पर पड़ रहे प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस गोष्ठी में राष्ट्रीय देहात मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और समाधान के सुझाव देंगे।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट विजेंद्र कसाना, प्रिंसिपल मन्तराम नागर, एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली बागपत,जयकुमार भाटी लुहारली, सुखबीर नागर एवं डॉ. राजेंद्र सिंह लोहिया उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट वक्ताओं में ठाकुर उदयवीर सिंह नागर, एडवोकेट मुनीराम कसाना, डॉ. महेश कुमार मावी, राजबहादुर दयालपुर, बेगराज नागर एवं आनंद नागर सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। अन्य वक्ताओं में डॉ. रामकिशोर गौतम, इंजीनियर विजयपाल सिंह, सतीश विधूड़ी, शिवराम पंवार, बलवीर सिंह रोसा और चेयरमैन जगवीर सिंह बाबूगढ छावनी भी अपने विचार रखेंगे।
राष्ट्रीय देहात मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विचार गोष्ठी गांवों की समस्याओं, किसानों की चुनौतियों और भविष्य की रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विचार-विमर्श का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सामाजिक एकता, जागरूकता और ग्रामीण विकास के प्रति नई दिशा तय करने का प्रयास किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ