मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन (गापा) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महानगर के बच्चा पार्क निकट छीपीटैंक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा लखनऊ में आगामी 6 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी रहा, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्रियों को आमंत्रित किए जाने की जानकारी साझा की गई।
बैठक के दौरान संगठन के देशव्यापी विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार लियाकत मंसूरी को एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान की गई तथा उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं लंबे समय से एसोसिएशन से जुड़े विपिन कुमार हरित को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक दयाचंद वर्क, राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीकांत अस्थाना, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार दीपक अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह, तथा प्रदेश महामंत्री शाहवेज़ खान उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू दूबे ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। अंत में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन हरित को पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ और बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ