-->

वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चंद भाटी राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं में हर्ष

कुलदीप चौहान संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नोएडा।

नौएडा। जन सेवा के प्रति सदैव समर्पित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरीश चंद भाटी जी को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन को पार्टी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।

श्री भाटी जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जनकल्याण, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। नोएडा महानगर अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री भाटी जी का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। यह मनोनयन न केवल उनके निरंतर परिश्रम और निष्ठा का सम्मान है, बल्कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास का भी प्रतीक है।

श्री हरीश चंद भाटी जी को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, ऊर्जावान और उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ