राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स विशेष संवाददाता मेरठ।
वरिष्ठ भू-लगान संरक्षक जितेन्द्र पाल सिंह गुर्जर बने ग्रामीणों की आवाज
मवाना/मेरठ। देदूपुर गाँव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भू-जल संरक्षक जितेन्द्र पाल सिंह गुर्जर ने नायब तहसीलदार मवाना सहित राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। ग्रामीणों के हितों की आवाज बन चुके जितेन्द्र जी ने जिलाधिकारी मेरठ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार द्वारा वर्षों से भूमिगत तालाबों, सरकारी जमीनों और भू-राजस्व से जुड़े मामलों में बड़े स्तर पर अनियमितताएँ की जा रही हैं।
जितेन्द्र पाल सिंह गुर्जर ने बताया कि उन्होंने स्वयं कई बार सरकारी तालाबों पर अवैध कब्जे, तालाबों का अस्तित्व मिटाने और राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ जैसे मामलों की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरती होती रही। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2019–2020 में भी राजस्व टीम ने इन अनियमितताओं को पकड़ा था, जिसके बावजूद समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं।
उन्होंने साफ कहा कि ग्रामीणों की जमीन, तालाबों और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे। जितेन्द्र जी ने मांग की है कि नायब तहसीलदार के कार्यकाल की उच्च स्तर पर जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन पर बना रहे।
जितेन्द्र पाल सिंह गुर्जर की यह पहल गाँव और क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगाने वाली है। ग्रामीणों का कहना है कि जितेन्द्र जी ने निडर होकर जिस साहस के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है, वह उन्हें क्षेत्र का असली हीरो बनाता है।
0 टिप्पणियाँ