नौएडा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ नेता चौधरी अशोक भाटी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतरा देवी, धर्मपत्नी चौधरी हरशरण सिंह भाटी, निवासी श्रीकृष्ण भवन, सलारपुर नोएडा की त्रयोदशा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 को वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हवन, गायत्री जाप, मार्जन, तर्पण, गोदान, गोग्रास एवं त्रयोदश ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजन पंडित राम प्रकाश शर्मा सहित अन्य दर्जनों ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया।
श्रद्धांजलि सभा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, गौतम बुद्ध नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, ओमवीर सिंह आर्य (एडवोकेट), प्रधान संपादक राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स, गुर्जर भवन की अध्यक्ष मृगंका सिंह, खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर दिनेश गुर्जर, अजय चौधरी, मुकेश यादव, राकेश यादव, प्रताप चौहान, राजीव त्यागी, सुखबीर खलीफा, धर्मगिरि महाराज, दीपू चौधरी, रूपचंद मुनीम जी, धर्मेंद्र चंदेल, शोभाराम चंदेल, धीरज राठी, प्रवीण भाटी, पुरुषोत्तम नागर, विजेंद्र भड़ाना, भाकियू महिला प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी, कविता जवाला, मीरा सिंह, ममता चौधरी, मुनेश डेढ़ा, रामकुमार तंवर, रामकुमार प्रधान, सुरेश प्रधान, ब्रह्म सिंह प्रधान, लाट साहब लोहिया, बेगराज गुर्जर, सुनील भाटी, राजे कसाना, देवदत्त शर्मा, ओमवीर आर्य, इकबाल चौधरी, देव गुर्जर, परविंदर अवाना, मंटू चौधरी, मनोज मावी, राजेंद्र अवाना, पंकज अवाना, दिनेश अवाना, वेदपाल चौधरी, तेजपाल चपराना, चेनपाल प्रधान, सुभाष प्रधान, अनिल अवाना, भूपेंद्र कसाना, कुंवर नादिर, सुखबीर प्रधान, रवि प्रधान, गौरव सिंघल, सुभाष चौधरी सहित हजारों क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने उपस्थित सभी जनों का भावपूर्ण आभार व्यक्त करते हुए माताजी श्रीमती संतरा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
0 टिप्पणियाँ